ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नए साल में ख़पाने के लिए लाई गई शराब की बड़ी खेप बरामद

भागलपुर। भागलपुर के बायपास टीओपी थाना पुलिस ने भारी मात्रा में कार से शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब लेकर कार से जा रहे हैं । जिसके बाद पुलिस ने चेकपोस्ट पर सहरसा निवासी रंजीत साह को गिरफ्तार कर लिया। वंही एक तस्कर भागने में सफल रहा ।शराब की बड़ी खेप जगदीशपुर और बायपास थाने की संयुक्त रूप से कि गई चेकिंग में पकड़ा गया। जगदीशपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिला की भागलपुर- दुमका मुख्य मार्ग के रास्ते शराब की बड़ी खेप भागलपुर लाया जा रहा है। जिसके बाद जगदीशपुर में वाहनों कि सघन चेकिंग कि गई। इस दौरान पुलिस को देखकर एक कार चालक तेजी से कार लेकर भाग गया। जिसके बाद जगदीशपुर पुलिस ने बायपास थाना प्रभारी को इसकी सुचना दी। बायपास थाने की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार से करीब 100 लीटर शराब बरामद किया है। शराब की बड़ी खेप नए साल में खपाने के लिए झारखंड के हंसडीहा से भागलपुर लाया जा रहा था। गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि गांव के ही प्रवीण ने गाड़ी लेकर चलने को कहा, तो हम गाड़ी लेकर चले गए। शराब को उसी ने खरीदा था। कंहा डिलवरी करनी थी इसकी जानकारी नहीं है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.