ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फ्लिपकार्ट ऑफिस में 5 लाख की लूट, हथियार के बल पर मचाया उत्पात

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिला के नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में फ्लिपकार्ट ऑफिस में 6 लाख की लूट को अंजाम दिया है। ग्राहक बनकर ऑफिस में घुसे अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट मचाई। घटना नगर थाना के देवरहा बाबा चौक के पास स्थित फ्लिपकार्ट ऑफिस की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद डीएसपी समेत स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बता दें कि दो बाइक पर सवार पांच अपराधी ग्राहक की तरह कार्यालय में घुसे। अपराधियों ने कार्यालय में प्रवेश करने के साथ ही पिस्तौल निकाल कर सभी कर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया। फिर उन्होंने जमकर लूटपाट मचाई और एक अपराधी ने फाइनेंस मैनेजर को डरा कर कैश काउंटर से सारा पैसा निकाल लिया। लूट के 5 लाख 67 हजार रुपया को लैपटॉप के बैग में डाल कर सभी अपराधी फरार हो गए और जाते समय अपराधिरों ने ऑफिस के गेट को बंद कर दिया। कंपनी के फाइनेंस मैनेजर मुकेश कुमार बेतिया के रहने वाले हैं। जो इस घटना के बारे में बताते हुए भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने अंदर घुसने के साथ ही सभी के उपर पिस्तौल तान दिया और मेरे केबिन के अंदर घुस कर सभी पैसा निकाल लिया। यहां तक कि मेरे पर्स में रखा रूम रेंट का 5000 रुपया भी लूट लिया। इसके अलावा डिलेवरी बॉय से भी लूट पाट की गई। अपराधियों ने अंदर घुसने के साथ ही सभी कर्मियों का मोबाइल छीन लिया था। सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी गई है। “घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पांच अपराधी घटना में शामिल थे, जिसमें एक का चेहरा खुला हुआ था। जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।”-अरुण कुमार गुप्ता, सदर डीएसपी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.