ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘आगरा के पेठा’ का जादू चला पटना में, शिल्पी राज की आवाज में गाना हुआ वायरल

पटना। भोजपुरी की म्यूजिक सेंसेशन शिल्पी राज का नया गाना आगरा के पेठा आज पटना में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिलीज कर दिया गया। इस मौके पर गाने में नजर आ रही है अभिनेत्री पल्लवी गिरी, अभिनेता मुकेश ओझा, वीडियो डायरेक्टर केडी और कंपनी के ओनर राजीव झा मौजूद रहे, जिन्होंने इस गाने को बेहतरीन बताया और कहा कि इस गाने में एक मिठास है, जो भोजपुरी ऑडियंस को खूब पसंद आने वाली है।

Link : https://youtu.be/FvknqnW_HTM गाना आगरा का पेठा R4U भोजपुरी म्यूजिक चैनल पर रिलीज हुआ है, जो रिलीज के साथ ही वायरल भी होना शुरू हो गया है। इस गाने का मुख्य आकर्षण जहां शिल्पी राज की सुरीली आवाज है वही मुकेश ओझा और पल्लवी गिरी की केमिस्ट्री भी काफी आकर्षित करने वाली है। इस गाने का लिरिक्स सूरज कुमार निर्मल ने बनाया है जबकि गाने में म्यूजिक शैलेंद्र कुमार का है। गाने की प्रोड्यूसर राजीव झा है। उनका मानना है कि यह गाना लोगों के दिलो-दिमाग में मिठास भरने वाला है। इसलिए इस गाने को ऑडियंस जरूर से जरूर सुने।वही संवाददाता सम्मेलन के दौरान अभिनेत्री पल्लवी गिरी ने कहा कि आगरा का पेठा एक मस्ती भरा सॉन्ग है, जिसे करने में बहुत मजा आया। यह एकदम साफ सुथरा गाना है जो भोजपुरी म्यूजिक के फलक को ऊंचा करने वाला है। भोजपुरी के तमाम दर्शकों से मैं आग्रह करूंगी की आप सभी मेरे गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। अभिनेता मुकेश ओझा ने भी गाने को शानदार बताते हुए इसे स्नेह और आशीर्वाद देने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.