ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

धान नहीं खरीदने पर किसानों ने बैठक कर पैक्स अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ उठाई आवाज

जहानाबाद। ग्राम पंचायत पिंजोरा अंतर्गत किसानों ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन डॉक्टर विनयन आश्रम ग्राम नवादा में किया। जिसकी अध्यक्षता जन मुक्ति आंदोलन के महासचिव हरीलाल प्रसाद ने की। जिसमें ग्राम पंचायत के विभिन्न गांव से आए हुए किसानों ने हिस्सा लिया। इसमें किसानों का ज्वलंत मुद्दा जो वर्तमान में पैक्स द्वारा किसानों की धान नहीं खरीदने की बात ग्रामीण किसानों ने की और कहा कि हमलोग अपने धान खलिहान में रख कर इस कड़कती हुई ठंड में धान की रखवाली कर रहे हैं। जबकि हमलोगों का धान पैक्स एवं सहकारिता विभाग के कर्मी के मिलीभगत से धान की खरीदारी नहीं किया जा रहा है। जबकि पैक्स द्वारा बिचौलिए के माध्यम से धान की खरीदी की जा रही है। जिसमें सहकारिता कर्मियों की संलिप्तता है। हम लोगों की धान नहीं खरीद कर फर्जी किसान बनाकर धान की खरीदारी पैक्स के द्वारा किया जा रहा है। किसानों के साथ आर्थिक शोषण किया जा रहा है। हम सभी किसान जिलाधिकारी से मांग करते हैं कि हम लोगों के धान की खरीद सहकारिता पदाधिकारी द्वारा पैक्स के माध्यम से कराया जाए ताकि हम लोग अपनी फसल का उचित मूल्य पा सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.