ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा के लोगों का काम है धर्म के नाम पर लोगों को बांटना और भटकाना : उमेश सिंह कुशवाहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज पूरा देश एक उम्मीद के साथ देख रहा है

पटना। जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमलोग लगातार हर वर्ष 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाते हैं, इस बार पार्टी ने फैसला किया है कि जयंती को बापू सभागार में शानदार और भव्य तरीके से आयोजीत की जाएगीl मुख्यमंत्री,  राष्ट्रीय अध्यक्ष जी सहित पार्टी सभी नेता भाग लेंगेl
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार जननायक कर्पूरी ठाकुर का जो सपना है, उनका जो आदर्श और विचार है उसको धरातल पर उतारने का काम किया हैl इन 17 वर्षों में उनके आदर्श को आगे बढ़ाने का काम किया हैl न्याय के साथ समावेशी विकास किया हैl राजद नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयानों बिहार कहां था, बीमार राज्य था नl उस बिहार को आज इस स्थिति में लाकर उसे विकास की पटरी पर दौड़ाने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किया गया
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग भी कुछ फीडबैक देते हैं कि यहां यह चीज होना चाहिए या यह आवश्यकता है तो उसको भी तुरंत करवाने की दिशा में मुख्यमंत्री एक्शन लेते हैंl भाजपा के पास तो कुछ है नहींl प्रधानमंत्री जी सिर्फ अपनी ब्रांडिंग करते रहते हैंl गरीब करदाता के पैसे पर विश्व भ्रमण करने में लगे हुए हैंl प्रधानमंत्री का जो मेक इन इंडिया या कोई भी जो अन्य प्रोजेक्ट है- योजनाएं हैं उनसे पूछिए उनमें कोई भी क्लियर हो गया क्या? जबकि हमारे नेता ने 17 वर्षों में जो काम किया है उसका जोड़ दिखने को नहीं मिलताl भाजपा के लोगों के पास बोलने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं हैl भाजपा को लोगों को किसी तरह भटकाना हैl उसका एक सूत्रीय काम है कि धर्म के नाम पर लोगों को कैसे बाटा जाएl
उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारे नेता विकास के काम में विश्वास करते हैं और बिहारी अस्मिता को बढ़ाने व यहाँ के लोगों के लिए चिंतित रहते हैंl बिहार की जब से सत्ता संभाले हैं, इन 17 वर्षों में बिहार को जो ऊंचाई दिया है उसे देखते हुए हमलोग कह सकते हैं कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में  नीतीश कुमार जैसा दूसरा कोई मुख्यमंत्री अवतरित नहीं हुआl हर घर, नल का जल किसने पहुंचाया? हर घर शौचालय निर्माण किसने करवाया? हर घर बिजली उपलब्धता किसने कराई? हर समाज और वर्ग के लोगों के लिए इनके नेतृत्व में काम हुआl हमारे महागठबंधन घटक दल के सभी नेता की आस्था इनके नेतृत्व में हैl इनके नेतृत्व में बिहार में जन कल्याणकारी कार्यों के साथ ही सभी को मान सम्मान देने का कार्य हुआl दूसरी ओर भाजपा सिर्फ भ्रम फैलाने में लगी रहती हैl हाल ही में नगर निकाय के चुनाव में भाजपा के लोगों ने क्या किया? उनका जो आरक्षण विरोधी चेहरा है वो स्पष्ट हुआl अति पिछड़ा, पिछड़ा, दलित सभी लोगों की चिंता हमारे नेता मुख्यमंत्री करते हैंl हमारे नेता के रहते अति पिछड़ा समाज के हित से कोई खिलवाड़ कर ही नहीं सकताl आज हम कह सकते हैं कि हमारे नेता को आज पूरा देश एक उम्मीद के साथ देख रहा हैl

Leave A Reply

Your email address will not be published.