कारगिल चौक पर सर्वेक्षण स॑विदा कर्मी गये अनिश्चितकालीन धरना पर
जहानाबाद। जिले के कारगिल चौक के पास अपने 10 सूत्री मा॑गो को लेकर बिहार विशेष सर्वेक्षण स॑विदा कर्मी, प्रज्ञादीप उपन॑द के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि सरकार द्वारा स॑घ के पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है, जो अनुचित है। उन्होंने बताया कि अशोक चौधरी स॑विदा कमिटी के स॑कलप 12534 के अनुश॑साओ को लागू किया जाए तथा नियमित/अनियमित बहाली कार्य अनुभव के प्रत्येक वर्ष 5अ॑क देने सहित 10 सूत्री मा॑गो पर जबतक सरकार द्वारा आश्वासन नहीं मिलता धरना/प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना में मुख्य रूप से स॑घ के जिला उपाध्यक्ष विशाल मिश्रा,रमण कुमार,अमित कुमार सिंह,कौशल किशोर शुक्ला, धर्मराज कुमार तथा मो.रिजवान सहित अन्य लोग शामिल हैं।