मोतीहारी। कुमार तेजस्वी. नेहरू युवा केंद्र पूर्वी चंपारण भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा एनएसएस एमएस कॉलेज मोतीहारी के संयुक्त तत्वधान में राष्ट्रीय दिवस सप्ताह समारोह कार्यक्रम एवं स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रम का आयोजन एमएस कॉलेज मोतिहारी परिसर के स्मार्ट क्लास रूम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय पूर्व सहकारिता मंत्री बिहार सह मधुबन विधायक इंजीनियर राणा रणधीर सिंह जी उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में एमएस कॉलेज प्राचार्य श्री अरुण कुमार मिश्रा , प्रभारी प्राचार्य लॉ विभाग एमएस कॉलेज डॉक्टर मयंक कपिला उपस्थित थे। सर्वप्रथम कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एम एस कॉलेज श्री अमित कुमार द्वारा कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराया गया। इसके पश्चात माननीय अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया । जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र पूर्वी चंपारण श्री स्वरूप देशभ्रतार द्वारा पुष्पगुच्छ देकर एवं शॉल देकर माननीय विधायक श्री राणा रणधीर सिंह जी का स्वागत किया इसके पश्चात अन्य अतिथियों का भी स्वागत सत्कार हुआ। विशेष अतिथि प्राचार्य एम एस कॉलेज श्री श्री अरुण कुमार मिश्रा द्वारा युवाओं को प्रेरणादायक बातें कही गई, उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर विशेष प्रकाश डाला साथ ही युवाओं को देश हित में कार्य करने को कहा।इसके पश्चात प्रोफेसर मनीष कुमार द्वारा युवाओं को संबोधित किया गया। माननीय विधायक श्री राणा रणधीर सिंह जी द्वारा अपने संबोधन में युवाओं को मजबूत इच्छाशक्ति के बूते पर पूरे विश्व में अपना नाम तथा भारत का नाम ऊंचा करने को कहां उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए और एक आदर्श युवा को तन से भी और मन से भी राष्ट्रहित में काम करना चाहिए,उनके द्वारा युवाओं को युवा शपथ दिलाई गई।इसके पश्चात युवाओं को लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से कर्नाटक के हुबली -धारवाड़ जिले में आयोजित 26 वे राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम एवम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन दिखाया गया।अंत में जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी चंपारण श्री स्वरूप द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।
ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल
सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल
दो नशेड़ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या
संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा?
संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश
दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो
1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग!
दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई?
हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज...
जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री