ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दीप नारायण गुप्ता के निधन से शोक

कटिहार। कटिहार के व्यवसायी व प्रसिद्ध समाजसेवी दीप नारायण गुप्ता के निधन की खबर से स्तब्ध सदर विधायक व बिहार विधानसभा में लोक लेखा समिति के सभापति एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने बताया कि उनके देहावसान से कटिहार के राजनीतिक व सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय गुप्ता का समाज के सभी वर्गों में गहरी पैठ थी व समाज हित में वे निरंतर कार्यशील थे ।
श्री प्रसाद ने स्वर्गीय गुप्ता को श्रद्धांजलि देते हुए दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य एवं संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।
श्री प्रसाद के संग भाजपा जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो ,पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री निखिल कुमार चौधरी, संजीव सिंह, प्रेम प्रकाश चौधरी, वीरेंद्र यादव, बबन झा, बबलू गुप्ता, धर्म नाथ तिवारी, परिमल झा ,प्रकाश रंजन, संजय गुप्ता लिट्टू चौधरी, मंटू साह, देवव्रत गुप्ता ,राजेश यादव ,चंद्रशेखर जायसवाल आदि भाजपा नेताओं ने भी स्वर्गीय गुप्ता को श्रद्धांजलि दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.