ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिगम्बर जैन मन्दिर मीठापुर विश्व शान्ति हेतु किया गया शान्ति विधान

पटना। दिगम्बर जैन मन्दिर मीठापुर में रविवार को विश्व शान्ति हेतु शान्ति विधान किया गया। यह विधानं जैन तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल घोषित किये जाने के आदेश को वापस लिए जाने के बाद सुरेन्द्र जैन गंगवाल परिवार द्वारा किया गया। विधान में करीब दो सौ से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया। पहले जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान् शांतिनाथ की अभिषेक, एवं शांतिधरा किया गया। शांतिधारा सुरेन्द्र जैन एवं परिवार द्वारा किया गया, शंन्तिधारा के बाद भगवान् की पूजन किया गया, पूजन के बाद शान्ति विधान मध्य प्रदेश, जबलपुर से पधारे पंडित सुदर्शन जैन ने पूरे विधि विधान के साथ 120 अर्घ अर्पित कर कराया। पंडित सुदर्शन जैन पंडित सुदर्शन जैनने कहा कि शान्ति विधान सर्व विघ्न को नाश करने वाला, आत्म शान्ति का दाता और भव्य जीवों का मुक्ति प्रदाता है।
एम पी जैन ने बताया कि इस विधान में सुरेन्द्र जैन एवं परिवार के बबीता जैन, नरेन्द्र जैन, अमन जैन, दिव्या जैन,अनुज जैन, रेशम जैन, आयुष जैन, जियांश जैन सहित बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेश जैन, एम पी जैन, महावीर मंदिर के किशोर कुणाल, पी के अग्रवाल, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, सुबोध जैन, डॉ गीता जैन, पुष्पा जैन, ममता जैन, अर्चना जैन, ईशान जैन, निशा जैन सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.