ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्कोडा ऑटो इंडिया ने 2023 में कंपनी के विकास को तेजी देने की योजना बनाई

2023 के लिए दहाई अंकों में विकास दर का एजेंडा तय किया गया

 

› 2023 में लगातार कई प्रॉडक्ट्स को लॉन्च करने की योजना
› 2023 में कस्टमर टचपॉइंट्स का विस्तार किया जाएगा, इस साल कंपनी नए शहरों में कदम रखेगी
› ग्राहकों को सर्वोपरि रखने और उनकी संतुष्टि पर कंपनी का विशेष ध्यान है
› 2025 तक कंपनी का लक्ष्य 1,00,000 कारों की बिक्री करना है
› स्कोडा ऑटो के लिए भारत दुनिया के शीर्ष तीन बाजारों में से एक है

 

नई दिल्ली। स्कोडा ऑटो इंडिया ने 2022 में अपना सबसे बड़ा वर्ष हासिल करने के बाद, 2023 में तेज रफ्तार से विकास करने का एजेंडा स्पष्ट रूप से तय किया है। कंपनी ने 2021 की तुलना में 2022 में कारों की पहले ही दोगुनी से ज्यादा सालाना बिक्री की है। 2022 में स्कोडा ऑटो इंडिया ने 53,721 कारों की बिक्री की और पिछले साल की तुलना में 125 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की।

2023 में कार निर्माता कंपनी की योजना कई प्रॉडक्ट्स को लॉन्च करने की है। कंपनी ने अपने नेटवर्क के विस्तार की योजना बनाई है। कंपनी ने 2023 के अपने एजेंडे में कंपनी के विस्तार को केंद्र में रखा है। 2023 में स्कोडा ऑटो इंडिया दहाई अंकों में विकास दर्ज करेगी। कंपनी भारत में अपने नेटवर्क का विस्तार करेगी और इसकी योजना देश के कई नए शहरों में प्रवेश करने की है।

स्कोडा ऑटो इंडिय़ा के ब्रैंड डायरेक्टर पेट्र सॉल्क ने कहा, “हम भारत में पहली बार 50 हजार कारों की बिक्री का आंकड़ा पार कर बेहद खुश हैं। 2022 में स्कोडा की 53,721 कारों की बिक्री हुई। हमने 2021 की तुलना में 2022 में अपनी कारों की दोगुनी बिक्री की है। हमारी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। इन सभी कारकों ने 2022 को वास्तव में कंपनी के लिए सभी मोर्चों पर बड़ा साल बना दिया। 2023 में हम ज्यादा से ज्य़ादा प्रॉडक्ट्स लॉन्च कर विकास की तेज रफ्तार का रास्ता बनाएंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे इंडिया 2.0 के प्रॉडक्ट्स अच्छी तरह स्थापित हो, उससे धीरे-धीरे हमारे नेटवर्क का विस्तार हो। इसी के साथ हमारी नजर ग्राहकों की संतुष्टि पर है। हमारा आईसीई और ईवी दोनों के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की रणनीति पर गहराई से ध्यान होगा।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.