ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तमिल ब्लॉकबस्टर ‘सोरारई पोटरु’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे अक्षय कुमार, जल्द हो सकता है एलान

नई दिल्ली। बॉलीवुड़ के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। इस साल उनकी कई बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली हैं, जिसमें तमिल की ब्लॉकबस्टर सोरारई पोटरु का भी नाम जुड गया है। खबरें आ रही हैं कि अभिनेता ने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए ऑफिशियल तौर पर हां कर दिया है।

पीपिंग मून की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार ने मौखिक रूप से इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए मंजूर पिछले साल दे दी थी। हालांकि फिल्म निर्माता और अभिनेता द्वारा फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिल्म की मूल स्क्रिप्ट को हिंदी में लिखा गया है, जो अभिनेता को खूब पसंद आई है। वहीं रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि अभिनेता हाल ही घोषित हुई धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म सेल्फी की शूटिंग खत्म करने के बाद इस फिल्म के शूट को शुरू करेंगे।

फिल्म सोरारई पोटरु एयर डेक्कन के फाउंडर कैप्टन जी आर गोपीनाथ और सुधा कोंगरा प्रसाद की जिंदगी से प्रेरित है, जिससे अक्षय कुमार काफी प्रभावित हुए हैं। फिल्म को विक्रम मल्होत्रा की अबुंदतिया एंटरटेनमेंट और सूर्या की डी 2 एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

वहीं बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो साल 2022 में बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता जल्द ही चंद्र प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म पृथ्वीराज में मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और रियल लाइफ हीरो सोनू सूद भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

इसके अलावा अभिनेता माइथोलॉजी फिल्म ‘राम सेतु’ में आर्कियलॉजिस्ट का किरदार में नजर आने वाले हैं, जो फिल्म में गुफाओं में से राम सेतु की लोकेशन तक पहुंचते हुए दिखाया जाएगा। साथ ही ‘बच्चन पांडे’, ‘रक्षा बंधन’ के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.