ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंफोसिस ने दिसंबर तिमाही में 6 हजार फ्रेशर्स किए हायर

रॉय ने कहा कंपनी के पास फ्रेशर्स की एक बड़ी पाइपलाइन है जो मैसूर में इंफोसिस के प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजरती है। वे अब बेंच पर हैं। हम उन्हें प्रशिक्षित कर रहे हैं, उन्हें फिर से कुशल बना रहे हैं। वास्तव में इससे हमें विकास में मदद मिलेगी।आईटी कंपनी इंफोसिस ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में 6 हजार फ्रेशर्स को हायर किया है। वित्तीय वर्ष 2022-2023 की शुरुआत में कंपनी ने 50 हजार फ्रेशर्स की हायरिंग का लक्ष्य रखा था। कंपनी ने उनमें से 40 हजार लोगों की बहाली साल के पहले छह महीने में ही कर ली थी।

कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर निलांजन रॉय के अनुसार कंपनी अपना वार्षिक लक्ष्य हासिल करेगी और वह अपने लक्ष्य में कोई परिवर्तन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि साल के अंत तक हम अपनी हायरिंग का लक्ष्य हासिल करने के करीब होंगे। हमने अभी से ही बहाली शुरू कर दी है।रॉय ने कहा कंपनी के पास फ्रेशर्स की एक बड़ी पाइपलाइन है जो मैसूर में इंफोसिस के प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजरती है। वे अब बेंच पर हैं। हम उन्हें प्रशिक्षित कर रहे हैं, उन्हें फिर से कुशल बना रहे हैं।

वास्तव में इससे हमें विकास में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि बीते साल हमने बड़ी संख्या में फ्रेशर्स हायर किया और उन्हें प्रशिक्षित किया। समय के साथ वे कंपनी के उत्पादन का हिस्सा होंगे।उन्होंने कहा कि फ्रेशर्स की उपयोगिता को लेकर हम अभी से चिंतित नहीं हैं। समय के साथ ये फ्रेशर्स हमारे लिए उपयोगी साबित होंगे।आज बजट के पहले समाज के सभी वर्ग उत्सुक हैं कि इस बार सरकार उनके लिए क्या नई घोषणाएं करेंगी। इस बीच कुछ गैर सरकारी संगठनों बजट में बुजुर्ग लोगों को रियायत देने की मांग की है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.