ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अधिवक्ता की मृत्यु, शोक सभा आयोजित

कटिहार। बार एसोसिएशन के युवा और लोकप्रिय अधिवक्ता विजय कुमार आर्या की आकस्मिक मृत्यु से पूरे बार एसोसिएशन में सोमवार को शोक का माहुल व्याप्त था। जिस दौरान अपने परंपरा के तहत शोकाकुल वकीलों ने संघ के आह्वान पर अपने आप को सोमवार को न्यायिक कार्य से अलग रखें। जिस कारण पूरा दिन न्यायिक कार्य पूरी तरह से सोमवार को ठप रहा।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में 2 मिनिट का एक शोक सभा का आयोजन अधिवक्ता संघ भवन व जिला जज के न्यायालय में किया गया। इस दौरान मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया।
सचिव रमेश जैशवाल में बताया की स्वर्गीय अधिवक्ता 2006 से ही इस पेशे से जुड़े हुए थे। संघ की ओर से मृत अधिवक्ता के परिजन को डीबीएस स्कीम के तहत तीन लाख रुपए दिया गया है।
आयोजित शोक सभा में प्रधान न्यायाधीश वीरेंद्र मिश्रा, एपीजे साहब कौशर , एडीजे नीरज कुमार, अविनाश कुमार राय, अमित राज, राजेंद्र कुमार सिन्हा, अफजल आलम, समरेंद्र गांधी ,सीजीएम रंजीत प्रसाद, एसडीजीएम प्रवीण कुमार मालवीय, न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार वर्मा, विकास कुमार सिंह, अधिवक्ता संघ के सचिव रमेश प्रसाद जयसवाल, पीपी शंभू प्रसाद, अधिवक्ता अविनाश यादव, राजेंद्र मिश्रा, मुनेश्वर यादव, बाबुल खान, पवन दुबे, मीना शर्मा, यशश्वी कुमार, प्रदीप कुमार दत्ता, दिनेश कुमार, सुरेश अग्रवाल, हेमंत कुमार मिश्रा सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.