ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

कटिहार। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर के जन्मदिन को कटिहार में भी धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव के आवास पर युवा अध्यक्ष मनी पासवान के नेतृत्व में केक काटकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर का जन्मदिन मनाया गया साथ ही उनके लंबी उम्र का कामना किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव ने कहा कि आज बड़े ही धूमधाम से युवा अध्यक्ष मनी पासवान के नेतृत्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर का जन्मदिन मनाते हुए उनके स्वस्थ रहने एवं लंबी उम्र का सभी ने कामना किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव के जन्मदिन को लेकर जिले के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक खासा उत्साह हैं। उन्होंने कहा कि तारीक अनवर हमेशा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। उनके जन्मदिन पर हम सभी कामना करते हैं कि वह स्वस्थ रहें। कांग्रेस नेता संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर कटिहार के पूर्व सांसद भी रहे और उन्होंने हमेशा कटिहार के जनहित से जुड़े समस्याओं को लेकर संघर्ष किया है आज उनके जन्मदिन पर हम सभी उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। वही युवा अध्यक्ष मनि पासवान ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने हमेशा से युवाओं के दिलों पर अपना राज किया हैं इसका मुख्य वजह यह है कि उन्होंने युवाओं के हक-हुकूक की आवाज को हमेशा बुलंद करने का काम किया हैं। इसलिए आज युवा कांग्रेस के नेतृत्व में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। वही युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इश्तियाक आलम ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव का जन्मदिन मनाते हुए हम सभी उम्मीद करते हैं हमारे मार्गदर्शक तारिक अनवर जिस प्रकार अब तक कटिहार के साथ-साथ बिहार और देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर हमेशा से अपनी आवाज को बुलंद किया है आगे भी वह निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान संजय सिंह, राजेश रंजन मिश्रा, पुतुल सिंह, राज आनंद सिंह, अल्तमश दीवान, शंभू गुप्ता, बेचन पांडे,कुमार गौरव, शिवम सिंह, सोनू राय, सौरभ राय, योगेंद्र यादव, बेचन पांडे, विश्वनाथ साह, साबिर अंसारी, अखिलेश पोद्दार, मोहम्मद इश्तियाक आलम, मनी पासवान,सुबोध यादव, चांद खान सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.