ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जरूरतमंदों की सेवा करना पहला कर्तव्य : चेतन एवं बसंत थिरानी

पटना। जरुरतमंदो की मदद करना ही पुण्य का काम है और जब यह काम निःस्वार्थ भाव से किया जाय तो इससे बेहतर मानवता सेवा का कोई उदाहरण नहीं सकता है। ऐसा ही काम किया जा रहा है पटना के प्रत्येक मुहल्ले में चेतन थिरानी एवं बसंत थिरानी और उनके अन्य सदस्यों के द्वारा।

कड़क ठंड में इनलोगों ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण, बालिकाओं को प्रशिक्षित करने, बालिकाओं के बीच जूता मोजा, सेनेटरी नैपकिन, मफलर एवं पठन पाठन सामग्रियों का वितरण श्याम की रसोई ( श्याम सेवा समिति ट्रस्ट) के बैनर तले किया है।

थिरानी ने बताया कि अबतक जरूरतमंदो के बीच लगभग 500 से ज्यादा लोगों में कंबल का वितरण, करीब डेढ़ सौ से ज्यादा बालिकाओं के बीच में जुते-मोजे, नैपकिन, पठन पाठन सामग्रियों आदि का वितरण किया गया है।

उन्होंने बताया कि श्याम की रसोई के माध्यम से विगत कई सालों से लगातार लोगों को खाना खिलाया भी जा रहा है। यह संस्था लगातार जनता की सेवा करने के उद्देश्य को लेकर अपनी भागीदारी निभा रहा है, चेतन थिरानी और बसंत थिरानी की माने तो “दूसरों को खुशी देना ही अपनी खुशी पाने का आधार है” का अभियान चला रहे हैं।

थिरानी ने बताया कि उनका मानना है स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जगह-जगह पर कराया जा रहा है ताकि लोग स्वस्थ्य रहे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी जरूरतमंदों को लेकर कई योजनाएं चिन्हित किया गया है और किया जा रहा है ताकि उनको सहयोग मिले और मुझे खुशी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि
“हमारा एक ही सपना, भूखा सोऐ न कोई अपना” है।

श्याम की रसोई ( श्याम सेवा समिति ट्रस्ट) के बैनर तले आज की सेवा में बसंत थिरानी, चेतन थिरानी, आनंद त्रिवेदी, धीरेन्द्र गुप्ता, बजरंग अग्रवाल, रोहित थिरानी, रश्मि बंसल, कविता अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रोशन अग्रवाल शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.