ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खान सर समेत पटना के छह शिक्षकों की बढ़ेगी मुश्किल, आना होगा थाने नहीं तो पुलिस करेगी ये कार्रवाई

पटना: रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट पर उपद्रव मामले में अंडरग्राउंड चल रहे खान सर समेत छह शिक्षकों की मुसीबत बढ़ सकती है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इन्होंने पुलिस से संपर्क नहीं किया है। कोचिंग संचालकों के साथ बैठक में एसएसपी डा. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा था कि आरोपित संचालकों को अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा। एसएसपी ने बताया कि नोटिस लेने के लिए आरोपित शिक्षकों को खुद थाने पर आना होगा। अगर वे निर्धारित अवधि तक थाना नहीं आते हैं तो उनके घर पर नोटिस चस्पा किया जाएगा।

सीआरपीसी के तहत ये है प्रावधान

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आइपीसी की जिन धाराओं में शिक्षकों पर एफआइआर हुई है, उनमें सात साल से कम की सजा है। इसके तहत मौके से गिरफ्तार छात्रों को तो जेल भेज दिया गया, लेकिन उनके बयान पर जिन्हें अभियुक्त बनाया गया है, उनकी गिरफ्तारी जांच के बाद होगी। पत्रकार नगर थाने की पुलिस सीआरपीसी की धारा 41 के तहत अभियुक्त खान सर समेत अन्य छह शिक्षकों को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षकों को न तो कोर्ट से जमानत मिली है और न ही थाने में नोटिस लेने आए हैं।

– रेलवे भर्ती आंदोलन में अभ्यर्थियों को भड़काने का है आरोप

  • – पत्रकार नगर थाने में गिरफ्तार छात्रों के बयान पर खान सर समेत छह शिक्षकों पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
  • – नोटिस लेने के लिए शिक्षकों को आना होगा थाना, मामले की जांच कर रहे आला अधिकारी

इसलिए अभियुक्त बनाए गए थे शिक्षक 

राजेंद्र नगर टर्मिनल पर तोडफ़ोड़ करने के आरोप में पुलिस ने लखीसराय के तीन और झारखंड के एक छात्र को गिरफ्तार किया था। उनके बयान पर कोचिंग संचालक खान सर यानी फैजल खान, एसके झा, नवीन, अमरनाथ, गगन प्रताप और गोपाल वर्मा को पत्रकार नगर थानेदार मनोरंजन भारती की लिखित शिकायत पर अभियुक्त बनाया गया था। इस घटना के बाद खान सर के कोचिंग संस्थान पर ताला लटका है। सभी अंडरग्राउंड बताए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.