एसडीपीओ ने शराब निर्माणकर्ताओं व उग्रवादियों के विरुद्ध चलाया अभियान
5 शराब तस्कर 9 बाइक और एक हजार लीटर देसी शराब किया बरामद
नवादा। रजौली थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित हरदिया पंचायत के नावाडीह झराही के घने जंगल में मंगलवार को एसडीपीओ विक्रम सिहाग के निर्देश पर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने झारखंड से शराब तस्करी कर नवादा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में बेचने वाले 5 तस्कर 9 बाइक और एक हजार लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया है। एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड राज्य के सीमावर्ती इलाके से बड़े पैमाने पर देसी महुआ शराब नवादा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में जंगल के रास्ते लाकर बेचा जाता है। इसी सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष रजौली के नेतृत्व में छापेमारी के लिए एक टीम को भेजा गया। छापेमारी के दौरान घने जंगल के रास्ते से 9 बाइक जो विभिन्न कंपनी की है।एक हजार लीटर देसी महुआ शराब और 5 शराब तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार सभी शराब तस्कर से पूछताछ की जा रही है। बिहार झारखंड के सीमावर्ती थाना क्षेत्र में किनके द्वारा शराब बनाया जाता है पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। बताते चलें कि रजौली थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस ने शराब तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और ट्रक के माध्यम से घने जंगल में घंटों सफर करने के बाद पहुंच गई पुलिस टीम की आने की भनक शराब तस्करों के स्पाई को भी नहीं लग सकी।जिसके कारण शराब तस्कर मौके से ही पकड़े गए हैं।