ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

साहित्य और संस्कृति से ही किसी समाज की पहचान : प्रेम रंजन पटेल

फतुहा। फतुहा के साहित्य सांस्कृति संस्था साहित्य परिषद के तत्वधान में पटना से प्रकाशित हिंदी मासिक पत्रिका केवल सच भारत रत्न विशेषण का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। फतुहा के गोविंद पुर स्थिति मां तारा उत्सव पैलेस में आयोजित इस सारस्वत उक्त समारोह में उक्त विशेषांक के बहाने हिंदी की पत्र-पत्रिकाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई, जिसमें मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध साहित्यकार रामजतन यादव ने कहा कि समाज का शैक्षिक विकास साहित्यिक के प्रचार-प्रसार पर ही निर्भर होता है, हमें अपने आने वाली पीढ़ी को मुद्रित साहित्य से जोड़ने का उप कर्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल सच भारत रत्न विशेषांक पठनीय और संग्रहणीय है। समारोह के अध्यक्ष तथा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने भी कहा कि साहित्य और संस्कृति समाज की बौद्धिक समृद्धि का परिचायक है। सिर्फ आर्थिक नहीं हमें अपने समाज को साहित्यिक तथा सांस्कृतिक ऊंचाई के अध्ययन की परंपरा को समृद्ध करने पर जोर दिया।
किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव ने बढ़ते तकनीकी के साथ साहित्य के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडे ने पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा छोटी-छोटी गोष्ठियों के माध्यम से पढ़ने की परंपरा पर बल दिया। केवल सच के प्रतिनिधि डॉ लक्ष्मी नारायण पटेल, अनिल कुमार शर्मा कार्यक्रम के विशेष प्रतिनिधि शिशुपाल यादव आदि ने अपने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन भास्कर लाल पटवा ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर विमल कुमार, केशव कांत ,अरविंद यादव, अरुण झा, सत्येंद्र पासवान, शैलेश कुमार गुप्ता, अरविंद यादव, रंजीत शाह, अरुण कुमार झा ,उदय तिवारी, शोभा पटेल, पिंकी साहू ,रूबी देवी, अनामिका पांडे, रामचंद्र प्रसाद, पूजा कुमारी, आशीष कुमार अंकुश कुमार, रेखा शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.