ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेल पुलिस ने अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से 50 लाख का हीरोइन किया बरामद

पुलिस ने एक लड़की को किया गिरफ्तार

कटिहार। रेल पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय भारती ने प्रेस वार्ता ने कहा कि कटिहार स्टेशन पर संयुक्त अभियान में 50 लाख का हीरोइन बरामद किया।उन्होंने कहा कि आरपीएफ को गुप्त रूप से सूचना प्राप्त हुई कि दिमापुर नागालैंड से ट्रेन नंबर 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन में एक लड़की अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ अपने शरीर में छुपा कर ला रही है ।
इस सूचना पर आरपीएफ कटिहार के कमांडेंट कमल सिंह एवं रेल पुलिस अधीक्षक डॉ संजय भारती के द्वारा आरपीएफ एवं जीआरपी का संयुक्त छापामारी टीम गठित अंचलाधिकारी कटिहार के साथ गठित की गई।
कटिहार स्टेशन पर संयुक्त छापामारी टीम के द्वारा ट्रेन नंबर 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन में सर्च अभियान चलाई गई। जिस क्रम में 3 एसी बोगी बी 2 के सीट नंबर 10 से मुजफ्फरपुर जिला निवासी एक 27 वर्षीय लड़की काजल कुमारी को गिरफतार किया गया। जिसके पास से महिला पुलिस कर्मी द्वारा चेक करने पर कमर में छुपा कर रखे गए लगभग 423 ग्राम हेरोइन व ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख आकी जा रही है। उसके साथ उसके रेडमी का एक मोबाइल फोन, एक काला रंग का बैग, 960 रुपये नगद आदि भी बरामद किया गया। इस संबंध में रेल थाना में मामला दर्ज करते हुए रेल पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।
छापामारी टीम में शामिल रेल पुलिस अधीक्षक कुमार देवेंद्र ,आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त दिलीप कुमार शर्मा, रेल पुलिस निरीक्षक राजीव चौधरी , आरपीएफ के अवर निरीक्षक सैयद एहसान अली, आरपीएफ के महिला उप निरीक्षक प्रीति कुमारी, आरपीएफ कटिहार इस पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र राय, एसटीएफ प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार तिवारी,मनोज कुमार सिंह सहित अन्य महिला व रेल पुलिस सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.