ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एमपी नगर में कांच तोड़कर बैग चुराने वाले गिरोह सक्रिय , एक दिन में दो वारदात

भोपाल। राजधानी में एक बार फिर चार पहिया वाहनों के कांच तोड़कर रुपये चुराने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं। एक दिन में कार का कांच तोड़कर दो वारदात सामने आइ है। दाेनों वारदात में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एमपी नगर थाने के एएसआइ गंगा सिंह के मुताबिक होशंगाबाद रोड निवासी विशाल वर्मा ठेकेदारी करता है , वह अपनी कार से किसी काम से एमपी नगर आए थे। उन्होंने अपनी कार को एमपी नगर में यस बैंक के सामने पार्किंग में खड़ी कर दी थी और यस बैंक के पीछे काम निपटाने चले गए थे। थोड़ी देर बाद वह वापस लौटे तो देखा कि उनकी कार का पीछे का कांच अज्ञात आरोपित ने फोड़ दिया था। उनकी कार में बैग से नगद 35 हजार रुपये , हैडबैंग और उसमे से एटीएम, पेन कार्ड और जरूरी दस्तावेज चोरी हो चुके थे। थोड़ी देर तक आसपास उन्होंने सामान तलाशा,लेकिन नहीं मिला।उसके बाद रात में उन्होंने एमपी नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई।

एक घंटे में दूसरी वारदात

इसी तरह से दूसरी वारदात 500 मीटर दूर मनोहर डेयरी के पास हुई। जहां अश्विनी लाल किसी काम से आए थे। इसा दौरान व अपना बैग कार में छोड़ गए थे। थोड़ी देर बाद वापस आकर देखा था तो कार से उनका सामान चोरी हो चुका था। उसमें चार हजार और पेन कार्ड चोरी हो गया था। बाद में उनकी शिकायत पर एफआइआर दर्ज करा दी है।

एमपीनगर में पहले भी हो चुकी है वारदात

कार का कांच तोड़कर एमपीनगर में पहले भी कई वारदात हो चुकी है। कोरोना में इस प्रकार की वारदात रूक गई थी,लेकिन एक बार फिर से इस प्रकार की चोरी की वारदात शुरू हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.