ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार , सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 17900 के पार

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। फिलहाल सेंसेक्स 236.71 अंकों की बढ़त के साथ 60329.68 अंकों पर जबकि निफ्टी 53.15 अंकों की बढ़त के साथ 17,948 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी सेशन में सेंसेक्स 50 अंकों की तेजी के साथ 60142 अंकों पर जबकि निफ्टी 17922 अंकों पर ओपन हुआ। बैंक निफ्टी में 73 अंकों की मजबूती के साथ 42241 अंकों के लेवल पर कारोबार की शुरुआत हुई। शेयरों की बात करें तो शुरुआती कारोबार में नायका के शेयरों में चार प्रतिशत जबकि डेल्हीवरी के शेयरों में 2% की कमजोरी नजर आ रही है। दूसरी ओर, सोमवार को जारी फेडरल बैंक के मजबूत नतीजों के बाद मॉर्गन स्टेनली ने इसे ओवरवेट की रेटिंग दी है। एजेंसी ने इसके टारगेट को 165 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 175 कर दिया है। इस दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 0.22% नीचे 81.7900 प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर ओपन हुआ।  पिछले कारोबार में यह करीब 81.6125 के लेवल पर बंद हुआ था।

इस बीच जेफरीज ने अपने एक नोट आशंका जताई है कि भारतीय आईटी कंपनियों के लिए आने वाले दिन अनिश्चितता भरे रह सकते हैं। जेफरीज के अनुसार हायरिंग में बड़ी गिरावट, धीमा विकास और कमतर रेवेन्यु जेनरेशन के आंकड़े बताते हैं कि कंपनियों के विकास की रफ्तार चौथी तिमाही के दौरान स्थिर रह सकती है। जेफरीज ने कहा है कि ऐसे में आने वाला समय अनिश्चितता भरा रह सकता है। हालांकि जेफरीज ने यह भी उम्मीद जताई है कि इम्प्लॉई पिरामिड में सुधार से मार्जिन रिकवरी को सपोर्ट मिल सकता है। वहीं इंफोसिस को लेकर जेफरीज ने अब भी सकारात्मक राय दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.