ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाकपा माले के तत्वावधान में पजिअरवा गांव में वास-आवास सम्मेलन आयोजित

मोतिहारी। सरकार का समर्थन कर रहे हैं लेकिन गरीबों के घरों पा बुलडोजर चलेगा तो हम मजबूती के साथ इसका विरोध करेंगे, हम जनता के साथ हैं -वीरेंद्र गुप्ता, सुगौली प्रखण्ड अंतर्गत पँजिअरवा में वास आवास अधिकार सम्मेलन आयोजित हुआ,जिसकी अध्यक्षता मोहम्मद इसराफिल ने किया।सम्मेलन को भाकपा माले जिला सचिव प्रभुदेव यादव,राज्य कमिटी सदस्य विष्णुदेव प्रसाद यादव,जिला नेता भैरव दयाल सिंह,भाग्यनारायण चौधरी,भोला साह,भोला राम,पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव,विभाकर मिश्र,यासिम अंसारी,वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता बैजनाथ सहनी,जितेंद्र तिवारी,राघव प्रसाद,दिनेश्वर सिंह आदि नेताओं ने संबोधित किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले केंद्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बुलडोजर राज की शुरुआत उत्तर प्रदेश से हुई थी,और आज बिहार में भी उसको स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।कोई -कोई बहाना बनाकर गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाकर तोड़ा जा रहा है।जिसे भाकपा माले बर्दाश्त नहीं करेगी।हम महागठबंधन सरकार का समर्थन जरूर कर रहे हैं लेकिन गरीबों को उजाड़ने का प्रयास होगा तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।पजिअरवा में जब घर तोड़ा जा रहा था तो हम ने विधान सभा में इसका विरोध किया था।आज हम यहां घोषणा करते हैं की जो गरीब जहां बसे थे वहीं रहेंगे।उनको मुआवजा और वाशित
जमीन के पर्चा के लिए लड़ेंगे।सरकार को हमारी मांगे पूरी करनी होगी नही तो चैन से नहीं रहने देंगे।
मोदी सरकार आज देश के संविधान और लोकतंत्र पर बुलडोजर चला रही है।इसके खिलाफ 15फरवरी को पटना के गांधी मैदान में लोकतंत्र बचाओ – देश बचाओ रैली होगी जिसमे सुगौली प्रखंड से भी हजारों हजार की संख्या में चलने का आह्वान किया।वही उपस्थित जनता ने भाकपा माले जिंदाबाद,सहित और कई गगन भेदी नारो के साथ सम्मेलन को सफल बनायें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.