ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली में आज से शुरू होगी ‘सेहत’ योजना के तहत दवाओं की होम डिलीवरी, इनको मिलेगा फायदा

रक्षा मंत्रालय एक नई पहल के तहत दिल्ली में ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श मंच के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं लेने वाले सेवानिवृत्त सैनिकों और सेवारत सैन्यकर्मियों के लिए मंगलवार को दवाओं की ‘होम डिलीवरी’ शुरू करेगा। मंत्रालय ने कहा कि सर्विसेज ई-हेल्थ असिस्टेंस एंड टेलीकंसल्टेशन (सेहत) के तहत दवाओं की ‘होम डिलीवरी’ दिल्ली छावनी के बेस अस्पताल से शुरू की जाएगी और इस योजना को भविष्य में अधिक से अधिक केंद्रों तक बढ़ाया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा कि यह एक त्रि-सेवा टेलीकंसल्टेशन सेवा है जिसे ‘‘सभी योग्य कर्मियों” और उनके परिवारों के लिए तैयार किया गया है। बयान में कहा गया पिछले साल मई में इस सेवा की शुरुआत की गई थी। मंत्रालय ने कहा कि खासकर ऐसे समय में जब देश covid-19 से लड़ रहा है यह नवाचार का एक बड़ा उदाहरण रहा है।बयान के मुताबिक अस्पतालों पर बोझ कम करने के अलावा दूरदराज के इलाकों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ‘ऑनलाइन आउट पेशेंट प्लेटफॉर्म’ की शुरुआत की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.