ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्वीट कॉर्न के उत्पादन से लाखों कमा रहा हरियाणा का ये किसान, ऐसे की थी खेती की शुरुआत

किसान राधेश्याम ने दो एकड़ जमीन लीज पर लेकर स्वीट कॉर्न की खेती की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने 6 महीने के अंतराल में दो बार फसलों का उत्पादन ले लिया है. इससे उन्हें लाखों का मुनाफा हासिल हुआ है. उनके मुताबिक, स्वीट कॉर्न की खेती में कम लागत में ज्यादा मुनाफा होता है.

किसान परंपरागत फसलों को छोड़ अब नई-नई फसलों की खेती की तरफ तेजी से रूख कर रहे हैं. इसी कड़ी में हरियाणा और पंजाब के किसानों के बीच स्वीट कॉर्न की खेती तेजी से लोकप्रिय हुई है. हरियाणा के फतेहाबाद जिले के नाढोडी के प्रगतिशील किसान राधेश्याम स्वीट कॉर्न की खेती से बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं.

दो एकड़ जमीन लीज पर लेकर शुरू की स्वीट कॉर्न की खेती

किसान राधेश्याम ने दो एकड़ जमीन लीज पर लेकर स्वीट कॉर्न की खेती की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने 6 महीने के ही अंतराल में दो बार फसलों का उत्पादन ले लिया है. इससे उन्हें लाखों का मुनाफा हासिल हुआ है. उनके मुताबिक, स्वीट कॉर्न की खेती में कम लागत में ज्यादा मुनाफा होता है.

लागत से 5 और 6 गुना ज्यादा मुनाफा

राधेश्याम बताते हैं कि स्वीट कॉर्न की खेती में अन्य फसलों के मुकाबले कम लागत लगती है. एक एकड़ में सिर्फ 25- 30 हजार रुपये ही खर्च करने होते हैं. लागत से 5 से 6 गुना ज्यादा मुनाफा हो जाता है.

बता दें कि स्वीट कॉर्न मक्के की ही मीठी किस्म है. इसके पकने से पहले ही दूधिया अवस्था में इसकी कटाई कर ली जाती है. भारत से दूसरे देशों में भी स्वीट कॉर्न का निर्यात होता है. ऐसे में स्वीट कॉर्न की खेती से किसान बढ़िया आमदनी हासिल कर सकते हैं.

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

स्वीट कॉर्न पूरी दुनिया में उगाई जाने वाली फसल है. मक्का को खरीफ फसल के रूप में भी जाना जाता है. कई क्षेत्रों में इसे धूप में भी उगाया जाता है. इसके लाभकारी गुणों के कारण इसका उपयोग आज मानव भोजन के रूप में पहले से कहीं अधिक किया जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.