ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात रही बेनतीजा

भारतीय कुश्ती में इन दिनों भारी हंगामा मचा हुआ है। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत करीब 30 पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए हैं। महिला पहलवानों ने संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोचों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

विवाद बढ़ता देख खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मामले को लेकर पहलवानों को मिलने के लिए बुलाया, बैठक लंबी चली लेकिन ये मुलाकात बेनतीजा रही।केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों की भारतीय कुश्ती महासंघ को तुरंत भंग करने की मांग को नहीं माना है। पहलवान रात 1.45 बजे अनुराग ठाकुर के घर से निकले और किसी भी पहलवान ने बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों से बात नहीं की।

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया, रवि दहिया, साक्षी मलिक और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगट बैठक में शामिल हुए थे।सरकारी अधिकारियों और प्रदर्शनकारी पहलवानों के बीच पहले हुई बैठक के बेनतीजा रहने के बाद अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक पहलवान शुक्रवार को फिर से खेल मंत्री से मिलेंगे।

वहीं खेल मंत्रालय बृजभूषण शरण सिंह को तब तक इस्तीफा देने के लिए मजबूर नहीं कर सकता जब तक कि उसे डब्ल्यूएफआई से लिखित जवाब नहीं मिल जाता क्योंकि सरकार ने खुद कुश्ती निकाय से स्पष्टीकरण मांगा है।सूत्रों के मुताबिक सरकार चाहती है कि पहलवान अपना विरोध खत्म करें लेकिन एथलीट इस बात पर अड़े हैं |

पहले डब्ल्यूएफआई को भंग किया जाए और संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को हटाया जाए। पहलवानों के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई से कहा कि सरकार अन्य मुद्दों को बाद में सुलझा सकती है। हम इसके साथ ठीक हैं, लेकिन उसे पहले डब्ल्यूएफआई को भंग करना चाहिए।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.