ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गांव में घुसा भालू, बाड़ी में लगे नुकीले तारों में फंसकर भालू की मौत

जबलपुर : सीधी जिले के आदिवासी अंचल कुसमी में शनिवार रात एक भालू की मौत हो गई। भालू संजय गांधी टाइगर रिजर्व से भटकर आलू खाने के लालच में गांव में घुसा था, इसी दौरान बाड़ी में लगे तार उसके मुंह में फंस गए। खुद को बचाने के लिए भालू छटपटाने लगा और तारों में फंसकर उसकी मौत हो गई।

जब लोगों ने फेंसिंग तार में फंसे भालू को ग्रामीणों ने देखा, तो वहां भीड़ लग गई। बड़ी संख्या में उसे देखने के लिए मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने उसका वीडियो अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि भालू ने काफी मशक्कत की, लेकिन नुकीले तार में उसके बाल फंस जाने से वह बाहर नहीं निकल सका। जैसे-जैसे सुबह हुई लोगों ने भालू को फंसते तार में देखा। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को सूचना दी, लेकिन मौके पर कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा है, यदि समय रहते वन विभाग के कर्मचारी गांव पहुंचकर भालू का रेस्क्यू करते तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.