ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुरूनानक देवजी के पावन प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन में शामिल हुए सैकड़ों लोग

खगौल। पावन प्रकाश पर्व गुरूनानक देव जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर पटना साहिब गुरूद्वारा द्वारा संचालित नगर के रेलवे न्यू कॉलोनी स्थित गुरूद्वारा में गुरूगोविंद सिंह सलाना उत्‍सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अखंड पाठ व कीर्तन प्रवाह आयोजन के साथ नगर कीर्तन कर भ्रमण किया गया। जानकारी देते हुए भाई धूरी सिंह, ग्रंथी रंजित सिंह ने बताया कि प्रबंधन कमिटी तख्त श्रीहरि मंदिर साहब संगतों के सहयोग से चलने वाले खगौल के इस गुरूद्वारे में विगत 19 जनवरी से अखंड पाठ व कीर्तन आयोजित की गई है। रविवार को बड़ी संख्‍या में लोगों ने शामिल हो गुरूगोविंद सिंह के पद चिन्‍ह का दर्शन कर मत्‍था टेका व नगर कीर्तन भ्रमण किया। नगर किर्तन के दौरान सभी श्रद्धालु भजन कीर्तन गाते प्रभात फेरी में शामिल लोग वाहे गुरू का नारा व भजन गाते शामिल रहे। गुरूद्वारा के रास्ते में पुष्प वर्षा कर लोगों ने भव्य स्वागत करते हुए सम्मानित लोगों को सरोपा भेट किया गया। गुरू के दर्शन को लेकर स्‍थानीय लोग घर से बाहर निकले व उनके साथ गुरूद्वारा पहुंचे। नगर कीर्तन के रूप में श्रद्धालु गुरु महाराज का गुणगान करते चल रहे थे। इसके बाद सभी गुरूद्वारा पहुंचने पर पटना साहिब गुरूद्वारा कमिटी के अध्यक्ष सरदार गुरमिन्दर सिंह के निर्देश पर भव्य लंगर व प्रसाद वितरण किया गया। जहां बड़ी संख्या में आस-पास के हजारों श्रद्धालु एक पंक्ति में बैठकर लंगर चखा। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह, ज्योति सिंह, मंजय, राजू जी समेत कई लोगों ने बढ़चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.