ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ईडी के समन पर बिफरे नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, सुप्रीम कोर्ट में लगाएंगे केस

भोपाल ।   मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नोटिस पर तिलमिलाए हुए हैं। उन्‍होंने ईडी के समन पर पत्र लिखकर पूछा है कि उन्हें 27 जनवरी को ईडी के दिल्ली कार्यालय में बुलाया गया, लेकिन इसमें कहीं यह नहीं बताया कि आरोप क्या है। अभी तक मैने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे ईडी नोटिस दे सके। नियमानुसार किसी भी समन में यह उल्लेख किया जाता है कि किस आरोप में बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईडी भाजपा सरकार का एजेंट बनकर काम कर रहा है। डा. सिंह शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि ईडी ने उन्हें 13 जनवरी को नोटिस भेजा था। डा. सिंह के अनुसार उन्हें यह नोटिस 24 जनवरी को मिला। इसके बाद उन्होंने अधिवक्‍ता कपिल सिब्बल और विवेक तन्खा से चर्चा की। दोनों ने कहा कि इस तरह का नोटिस नहीं भेजा सकता। इसके बाद उल्टा ईडी को नोटिस देकर पूछा है कि उन पर आरोप क्या है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने कहा कि ईडी, सीबीआइ, लोकायुक्त जैसी संस्थाएं भाजपा के अनुषांगिक संगठन की तरह काम कर रही हैं। भाजपा ने कांग्रेस के 130 नेताओं की सूची तैयार की है, जिन्हें विधानसभा चुनाव से पहले इसी तरह से प्रताड़ित करने की तैयारी है। कांग्रेस सड़क पर उतरेगी, पर हार नहीं मानेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.