ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रदेशभर में बढ़ गया ठंड का असर

भोपाल । बारिश और घने कोहरे के साथ अब मध्यप्रदेश सर्द हवाओं से कांप उठा है। प्रदेश के कई शहरों में कोल्ड वेव चल रही है। शनिवार को ग्वालियर छतरपुर और दतिया में कोल्ड-डे रहेगा। भोपाल जबलपुर उज्जैन समेत 20 शहरों सुबह घने कोहरे के आगोश में है। जबलपुर में इतना घना कोहरा था कि 50 मीटर के बाद कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। भोपाल में सुबह 9 बजे तक कोहरे का असर देखने को मिला।इधर दतिया और ग्वालियर की रात सबसे ठंडी रही। दतिया में पारा 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 28 जनवरी से प्रदेश में बारिश का नया सिस्टम एक्टिव हो जाएगा। इससे फरवरी के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। शनिवार सुबह रीवा और शहडोल चंबल के सभी जिले रीवा सिंगरौली सीधी सतना शहडोल उमरिया और अनूपपुर समेत भोपाल पन्ना दमोह छतरपुर जबलपुर कटनी डिंडौरी बालाघाट नरसिंहपुर बैतूल उज्जैन शाजापुर सीहोर में खासा असर रहा। जबलपुर में 50 मीटर विजिबिलिटी रही। उज्जैन बालाघाट और मालाजखंड में 200 से 500 मीटर भोपाल में 200 मीटर खजुराहो में 300 मीटर दमोह में 500 से एक हजार मीटर और उमरिया में विजिबिलिटी एक हजार मीटर दर्ज की गई।

भोपाल में सुबह 9 बजे तक कोहरा रहा
राजधानी भोपाल में सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। वहीं ठंड का असर भी देखने को मिला। इससे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। भोपाल में स्कूलों की टाइमिंग बदल गई है। अब सुबह साढ़े 9 बजे की बजाय साढ़े 8 बजे स्कूल लग रहे हैं। शुक्रवार सुबह ठंड का असर बढऩे से बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा।

अब तक आधा एमपी भीगा
पिछले एक सप्ताह से आधे प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। खासकर भोपाल विदिशा नर्मदापुरम रायसेन भिंड ग्वालियर सीहोर देवास अशोकनगर दतिया हरदा शिवपुरी खंडवा खरगोन राजगढ़ बुरहानपुर गुना छतरपुर सागर टीकमगढ़ रीवा पन्ना कटनी दमोह सीधी सतना जबलपुर निवाड़ी भींग गए हैं। शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा। बादल जरूर छाए रहे और सर्द हवाएं चलती रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.