ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर बापू को किया याद

30 जनवरी साल 1948 यहीं वो दिन था, जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी थी। नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को तीन गोलियां मारकर हत्या की थी। आज बापू की 75वीं पुण्यतिथि है। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रुप में भी मनाया जाता है।ऐसा माना जाता है कि जब महात्मा गांधी को गोली मारी गई थी, तब उनके मुख से निकलने वाले अंतिम शब्द ‘हे राम’ थे। बता दें कि महात्मा गांधी की जान लेने वाले नाथूराम गोडसे और इस अपराध की साजिश में उनका साथ देने वाले नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई। 15 नवंबर 1949 को उन्हें फांसी दे दी गई थी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं बापू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं और उनके गहन विचारों को याद करता हूं। मैं उन सभी को भी श्रद्धांजलि देता हूं, जो हमारे देश की सेवा में शहीद हुए हैं। उनके बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जाएगा और विकसित भारत के लिए काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करते रहेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बापू को याद किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि स्वदेशी और स्वावलंबन के मार्ग पर चलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। आजादी के अमृतकाल में पूज्य बापू के स्वच्छता, स्वदेशी और स्वभाषा के विचारों को अपनाकर उन पर चलाना ही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बापू को याद किया। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया कि भारत के महान आदर्शों से पूरी दुनिया को रूबरू कराने वाले एवं सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। शांतिपूर्ण आंदोलन, प्रेम-भाईचारा व सत्याग्रह जैसी विरासत हमें बापू से ही मिली हैं, जिसकी राह पर आगे बढ़ हम भारत को जोड़ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.