ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मधवलिया संकुल का मासिक बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय मधवलिया में हुआ सम्पन्न

महराजगंज:सिसवा क्षेत्र स्थित मधवलिया संकुल के मासिक बैठक का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय मधवलिया में किया गया । बैठक की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिता तिवारी ने किया। बैठक का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और पावन दीप जलाकर किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी का स्वागत विद्यालय की अध्यापिका चित्रलेखा यादव ने अंगवस्त्र भेंट करके और बैज अलकरण करके किया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

        बैठक को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में विभाग का सर्वप्रमुख कार्य कक्षा 3 तक के बच्चों को निपुण लक्ष्य प्राप्त कराना है। इसके लिए आप सभी अध्यापकों को एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा। यदि हम सभी एक योजना बनाकर नियमित प्रयास करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब अपना पूरा ब्लॉक निपुण ब्लॉक हो जाएगा।

       इस अवसर पर ए आर पी बेचू मद्धेशिया ने निपुण तालिका भरने के तरीके और सावधानियों पर प्रकाश डाला। ए आर पी अशोक यादव ने आधारशिला संदर्शिका का प्रयोग करके शिक्षण योजना बनाना और शिक्षक डायरी भरना सिखाया।

        अन्त में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक और संकुल शिक्षक अरविन्द जायसवाल ने बैठक में उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी, ए आर पी गण और समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से सत्यवान दूबे, गिरधारी, गिरिजेश गुप्ता, देवानन्द प्रजापति, राजेश वर्मा,सत्यम,अभय,रंग पटेल, विनोद,आकश मद्धेशिया, कुलदीप सिंह, नागमणि पटेल, शोभित गुप्ता, ब्रह्मानन्द,आशा,सोनी सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.