ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लुधियाना में क्राइम ब्रांच टीम ने सट्टा लगाते दो आरोपियो को किया गिरफ्तार

लुधियाना। पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए सरकारी लाटरी की आड़ में दड़ा सट्टा लगा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 5650 रुपये की नगदी भी बरामद हुई। आरोपितों के खिलाफ थाना दरेसी में दो केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एएसआइ अमरीक सिंह ने बताया कि पहले केस में पुलिस ने सब्जी मंडी स्थित शिव मंदिर के पास दबिश देकर एक व्यक्ति को 2500 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। उसकी पहचान हैबोवाल के पवित्र नगर की गली नंबर 2 निवासी नरिंदर कुमार उर्फ मिंटा के रूप में हुई। एएसआई राज कुमार ने बताया कि दूसरे केस में पुलिस ने काराराबा चौक में दबिश देकर एक व्यक्ति को 3150 रुपये की नगदी समेत गिरफ्तार किया। उसकी पहचान जस्सियां रोड के अशोक नगर निवासी संजीव कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.