ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर महापौर की घोषणा, 24 घंटे में स्वीकृत होगा 1100 वर्गफीट तक के मकान का नक्शा

इंदौर। शहर की वैध कालोनियों में 1100 वर्गफीट के आवासीय नक्शे आनलाइन आवेदन के 24 घंटे में स्वीकृत होकर आवेदक को मिल पाएगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा शहर वासियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर वैध कालोनी में रहने वाले मध्यम वर्गीय एवं छोटे परिवार के प्लाट धारकों को नगर निगम भवन अनुज्ञा शाखा के माध्यम से आनलाइन नक्शा स्वीकृति को बेहतर बनाने बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 1100 वर्ग फीट तक के प्लाट की नक्शा स्वीकृति आनलाइन आवेदन करने के पश्चात मात्र 24 घंटे में स्वीकृत हो आवेदक को मिल सकेगा। इसके अलावा 1100 वर्गफीट से तीन हजार वर्गफीट का नक्शा आनलाइन आवेदन करने के 48 घंटे में स्वीकृत होकर मिल सकेगा। महापौर ने बताया कि नक्शा स्वीकृति में किसी व्यक्ति विशेष का हस्तक्षेप नहीं होगा। आनलाइन प्रक्रिया होने से नक्शा स्वीकृति को लेकर आसानी होगी। गौरतलब है कि निगम परिषद बनने क बाद महापौर ने एक हजार वर्गफीट तक के नक्शे 72 घंटे में स्वीकृत होने की बात कही थी। उसी व्यवस्था के तहत अब आवासीय नक्शों की स्वीकृति की प्रक्रिया को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। भवन अनुज्ञा के तहत नक्शा स्वीकृति का कार्य 10 साल से ज्यादा के अनुभवी आर्किटेक्ट के माध्यम आनलाइन प्रस्तुत किए जाने पर ही भवन अनुज्ञा का नक्शा स्वीकृत किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.