ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सभापति धनखड़ ने कहा…संसदीय लोकतंत्र नियमों के आधार पर चलता

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने अदाणी समूह विवाद पर 15 सदस्यों के कार्य स्थगन नोटिस के निलंबन को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनके फैसले की लगातार अवहेलना की गई है। धनखड़ ने कहा संसदीय लोकतंत्र नियमों के अधार पर चलता है। एक बार फैसला दिए जाने के बाद उस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता क्योंकि इसके लिए संहिताबद्ध नियम हैं। उन्होंने कहा मेरे फैसले की लगातार अवहेलना की गई है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को 14 अन्य सदस्यों के साथ बाजार मूल्य खोने वाली कंपनियों में एलआईसी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा निवेश के मुद्दे पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत कार्यस्थगन का नोटिस दिया। अदाणी समूह के खिलाफ लगातार दूसरे दिन हिंडनबर्ग के आरोपों को लेकर दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित होने की बढ़ती संभावना के बीच नोटिस दिया गया। इससे पहले दिन में 16 विपक्षी दलों ने संसद में रणनीति बनाने के लिए संसद में खड़गे के कक्ष में एक बैठक में भाग लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.