ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री के सुरक्षा के मद्देनजर यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

कटिहार। आगामी 5 फरवरी को बिहार के मुख्यमंत्री एक दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचेंगे साथ ही कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसी को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में सुरक्षा के मद्देनजर यातायात पुलिस की ओर से यातायात प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से लगभग 15000 का जुर्माना भी वसूला गया। यातायात थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर यातायात पुलिस भी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में आज भी विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से लगभग 15000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान यातायात पुलिस शैलेंद्र कुमार सहित कई जवान मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.