ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राज्य सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों का है : श्रवण कुमार

बिहारशरीफ। बिहारशरीफ के चांदनी टोला छज्जु मोहल्ला निवासी मृतक सईद अख्तर के आश्रित पिता अफरोज आलम को राज्य सरकार द्वारा प्रदत चार लाख की सहायता राशि का चेक बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा दिया गया।बिदित हो कि मृतक की मृत्यु तीन माह पूर्व पानी में डुबने से हो गई।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद बिहार की सरकार कर रही है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा कहा करते हैं राज्य सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों एवं गरीबों का है । बिहार में उनके नेतृत्व में जो काम हुआ देश में कोई राज्य उसका जोड़ा नहीं लगा सकता बिहार में हुए कार्यों का डंका आज देश में बज रहा है। देश स्तर पर नीतीश कुमार जी की छवि विकास पुरुष से लेकर सुशासन बाबू के रूप में देखी जा रही है और यही कारण है देश के लोग उनकी ओर अपनी निगाहें फैला कर बैठे हैं कि कब मौका मिले उन्हे और देश को उनका कुशल नेतृत्व देश को मिले बिहार में उनके नेतृत्व में गरीबों पिछड़ों शोषित और दलितों महा दलितों को विकास की मुख्यधारा में हमारी सरकार ने जोड़ने का काम किया है।जातीय गणना हो जाने से आने वाले दिनों में विकास की रूप रेखा तैयार की जायेगी इसके व्यापक लाभ गरीबों पिछड़ों को मिलेगी। भारत सरकार ने जो बजट पेश किया है उसमें बिहार के लोगों के साथ साथ देश के लोगों के साथ भद्दा मजाक किया गया। जहां एक और महंगाई तेजी से बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी का यह आलम है कि युवा दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। किसानों के हितों की चिंता भी नहीं की गई है उद्योगपतियों के लगातार कर दो को माफ किया जा रहा है।इस अवसर जिला जदयू बिहारशरीफ अध्यक्ष गुलरेज अंसारी मुख्य प्रवक्ता डा धनंजय कु देव प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजय कुशवाहा भगीरथ चंद्रवंशी वार्ड पार्षद शरफराज आलम रोहित कुमार शैलेंद्र कु सुबोध पंडित गौरव कुमार इंदू चौहान दिनेश साव धर्मेन्द्र यादव संजीत पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.