ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पठान की सफलता पर खुश हुए संजू बाबा, शाहरुख खान को दी बधाई

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म का शो लगातार हाउसफुल चल रहा है। फैंस से लेकर कई सितारे भी शाहरुख खान की इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और उनका कहना है कि किंग खान ने बॉलीवुड को फिर से जिंदा कर दिया है। इसी क्रम में एक शानदार ट्वीट सुपरस्टार संजय दत्त की तरफ से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

फिल्म पठान की बंपर सफलता देखकर बॉलीवुड के बाबा उर्फ संजय दत्त काफी खुश हैं। संजय दत्त को इस बात की खुशी है कि 2023 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज से हुई है और दर्शक सिनेमाघरों की ओर लौट आए हैं। संजय दत्त ने ट्वीट के माध्यम से फिल्म पठान के निर्माताओं को बधाई दी है। संजय दत्त ने ट्वीट में लिखा है, ‘फिल्म पठान की वजह से दर्शक सिनेमाघरों में लौट आए हैं, जो खुशी मनाने का बड़ा कारण है। फिल्म पठान को मिली सफलता के लिए आदित्य चोपड़ा, सिद्धार्थ आनंद, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के लिए बधाई। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने कमाल का काम किया है’।

संजय दत्त और शाहरुख खान कई साल से अच्छे दोस्त हैं। जब शाहरुख खान बॉलीवुड में नए-नए आए थे, तब संजय दत्त ने उनकी काफी मदद की थी। शाहरुख खान ने कौन बनेगा करोड़पति शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उनके शुरुआती दिनों में संजय दत्त कितने मददगार साबित हुए थे। बहुत कम लोगों को पता है कि गौरी को शाहरुख खान से ज्यादा संजय दत्त पसंद हैं।

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान ने आठवें दिन भी धमाकेदार कमाई की है। फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। आने वाले दिनों में भी कमाई का ग्राफ ऊपर जाता ही नजर आ रहा है। गौरतलब है कि पठान से पहले शाहरुख खान को चार साल पहले जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। ऐसे में शाहरुख के धमाकेदार कमबैक से उनके फैंस काफी खुश हैं। आने वाले समय में किंग खान राज कुमार हिरानी की डंकी में दिखाई देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.