ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिसवार युवाशक्ति टीम के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के फुलपरास प्रखंड के सिसवार गांव के ग्रामीण युवा शक्ति के सदस्यों द्वारा ठंड के मद्देनजर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
ग्रामीण युवा शक्ति के द्वारा संयुक्त तत्वावधान में गरीब, असहाय, विधवा, विकलांग, वृद्ध तथा जरुरतमंदो के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम चलाकर तकरीबन दो सौ कम्बल का बांटा गया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने संयुक्त रूप ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे और हम सब ग्रामीण एक ही परिवार के सदस्य के समान है।
साथ ही कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। कहा कि जो लोग ऐसा करते हैं, वे इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। साथ ही कहा कि जीवन का सच्चा अर्थ गरीब व जरूरतमंद को मदद करना है। समाज में आपसी भाईचारा के लिए समाज के अग्रणी व प्रतिष्ठित लोगों को सदैव आगे रहना चाहिए।
वहीं ग्रामीण युवा शक्ति द्वारा इस तरह का विस्तार रूप से क्रार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रिय सभी पंचायतों के कई गण्यमान व्यक्तियों के द्वारा सराहनाएं मिलना जारी है।
वहीं युवा शक्ति के सचिव सोनू ने समाजसेवी ईं आर के जायसवाल से वात करते हुए बताया कि संगठन का उद्देश्य जल्द पंजिकरण करा कर गांव के क्षेत्रीय सभी जरूरतमंद, असहाय के लिए समस्याओं व क्षेत्र के उद्धार के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कर सभी समस्याओं को दूर करेगा।
इस कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से सराहनीय योगदान दिया जिसमें गोबिंद झा शंकर झा, कृष्ण कुमार साह, विनय झा, नवोनाथ झा, अमरनाथ झा आनंद झा व आदि ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.