ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रेन में मंत्री प्रहलाद पटेल को मिली गंदी चादर, ठेका कंपनी पर 10 हजार जुर्माना

जबलपुर   हजरत निजामुद्दीन से चलकर जबलपुर पहुंची गोंडवाना एक्सप्रेस में चादर और केबिन गंदा मिलने पर ट्रेन में सफर कर रहे केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण और जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल नाराज हो गए। चलती ट्रेन से ही उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से शिकायत की। शनिवार सुबह जबलपुर पहुंचने पर उन्होंने रेल अधिकारियों को स्टेशन पर ही फटकारा। मामले में अधिकारियों ने ठेका कंपनी पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

बेडशीट-कंबल गंदा था

दरअसल, पटेल शुक्रवार की शाम को गाड़ी संख्या 12182 में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सवार हुए थे। ट्रेन चलने के बाद अटेंडरों ने उन्हें बेडशीट, कंबल, तकिया और तकिया कवर का सेट दिया, लेकिन वह गंदा था, साथ ही केबिन भी साफ नहीं था। यह देख पटेल ने अटेंडर को बुलाया और गंदा लीनेन देने पर आपत्ति जाहिर की। उन्होंने तत्काल उसे बदलने के लिए कहा, जिसके बाद अटेंडर वहां से चला गया, जो काफी देर तक वापस नहीं आया।

ठेका कंपनी पर जुर्माना लगाया

राहुल श्रीवास्तव, सीपीआरओ, पश्चिम मध्य रेल ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल गोंडवाना एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। लीनेन गंदे होने की शिकायत की थी। उन्हें दूसरा लीनेन मुहैया करा दिया गया। ट्रेन के जबलपुर पहुंचने पर अधिकारियों ने उनसे मुलाकात भी की। ठेका कंपनी पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में ऐसा हुआ, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.