ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अदाणी मामले की जेपीसी जांच की मांग को लेकर संसद के बाहर प्रदर्शन करेगा विपक्ष

नई दिल्ली| अदाणी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी और शेयरों में हेराफेरी के आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग को लेकर विपक्षी दल सोमवार को संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करेंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दल संसद में दिन की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए सुबह 9.30 बजे बैठक करेंगे। इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों की नारेबाजी के बीच शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया था।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। विपक्ष इसे इसलिए उठा रहा है, क्योंकि इसके पास कोई मुद्दा नहीं है।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, सरकार का इससे (अदाणी समूह के मुद्दे) से कोई लेना-देना नहीं है, विपक्ष सदन को बाधित कर रहा है क्योंकि उसके पास कोई अन्य मुद्दा नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.