ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत ने महामाया राजकीय महाविद्यालय भिट्टी में ’’वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता’’ का किया शुभारम्भ

श्रावस्ती। महामाया राजकीय महाविद्यालय भिट्टी, कटरा श्रावस्ती में ’’वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता’’ का आयोजन किया गया। जिसका माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को देखकर सराहना भी की। मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंशानुसार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी दक्ष बनाया जा सके। उन्होने कहा कि नियमित रूप से खेल खेलने से मानसिक व शारीरिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिलता है। खेल हमारे शारीरिक व मानसिक संतुलन को बनाए रखता है। उन्होने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेल के बारे में भी बताया जाए। और उनके अभिरूचि के अनुसार खेल का अभ्यास कराकर आगे बढ़ाया जाए। खेल को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा खेला इण्डिया जैसी योजना चलायी जा रही है तथा सरकार द्वारा अच्छे संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे है।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष महाराज प्रकाश तिवारी बब्बू, महामाया राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 धर्मेन्द्र गुप्ता, प्राचार्य लेंगड़ी गूलर पूनम सोनकर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनय प्रकाश, दिवाकर पांडेय, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सिरसिया शिवकुमार, सुनील तिवारी, मृदुल दत्त, नीरज, कमलेश, रजनीश सहित विद्यालय सभी शिक्षक गण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.