ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूनिवर्स विजन स्कूल के द्वारा इंटर स्कूल आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन

गया। बुधवार को खिजरसराय प्रखंड के कुड़वा बाजार स्थित यूनिवर्स विजन स्कूल के द्वारा इंटर स्कूल आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें नीमचक बथानी अनुमंडल क्षेत्र के लगभग 15 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लेकर एक से बढ़कर एक पेंटिंग एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी के पूर्व कुड़वा बाजार में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई।प्रदर्शनी में मौजूद विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने बच्चों की कला की काफी प्रशंसा करते हुए कहा कि कला के प्रारूप से बच्चों की सोचने समझने एवं कल्पना करने की शक्ति बढ़ती है और इस तरह के आयोजनों से बच्चों में कला के प्रति जागरूकता पैदा होती है एवं विलुप्त होते हमारे परंपरागत कला को एक नई दिशा एवं ताकत मिलती है। प्रदर्शनी में मौजूद विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने जल जीवन हरियाली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं सोशल मीडिया जैसे टॉपिक पर एक से बढ़कर एक पेंटिंग प्रस्तुत किए।जज के रूप मे आए आर्ट कॉलेज पटना के गोल्ड मेडलिस्ट रहे धर्मज्ञान ने बच्चों को पेंटिंग्स की काफी सराहना की तथा बच्चों को. पेंटिंग की बारीकियों से रूबरू करवाया।इस दौरान क्रिएटिविटी के आधार पर कई सारे बच्चों को अवार्ड भी दिया गया। प्रदर्शनी में आए विभिन्न विद्यालयों के बच्चों एवम् शिक्षकों ने कला पर अपना संबोधन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर यूनिवर्स विजन स्कूल के निदेशक इंजीनियर धनंजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया इस अवसर पर संत थॉमस इंग्लिश स्कूल खिजरसराय, दीक्षा कान्वेंट स्कूल सरबहदा, मिडिल स्कूल नौडीहा के अलावा कई अन्य स्कूलों के बच्चे तथा शिक्षक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.