ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूपी में युवक का चाइनीज मांझे से कटा गला, अस्पताल में भर्ती

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)| उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में स्कूटी पर सफर के दौरान चाइनीज मांझा लगने से एक युवक के गले पर गहरा घाव हो गया। पीड़ित राज करण को उसके परिवार के सदस्यों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे घाव पर चार टांके लगे हैं। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर एक शिकायत अपलोड की और जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पीलीभीत के एक वरिष्ठ वकील अश्विनी अग्निहोत्री ने कहा कि एनजीटी ने 11 जुलाई, 2017 को देश भर में नायलॉन या सिंथेटिक सामग्री से बने पतंग उड़ाने वाले धागों पर प्रतिबंध लगा दिया था।इससे पहले 19 नवंबर 2015 को, इलाहाबाद हाई कोर्ट की एक खंडपीठ ने यूपी सरकार को राज्य में चीनी मांझा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। बाद में 2017 में, राज्य के सभी जिलाधिकारियों को उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करने का निर्देश दिया गया था।

सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन ने चाइनीज मांझा की तलाशी व जब्ती अभियान चलाया है।पीलीभीत कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ नरेश त्यागी ने कहा कि प्रतिबंधित मांझा बेचने या स्टॉक करते हुए पकड़े गए किसी भी व्यक्ति पर मामला दर्ज किया जा सकता है। इस बीच, प्रतिबंधित होने और कई लोगों के घायल होने के बावजूद मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.