ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जहानाबाद में एटीएम लुटेरा की कोशिश नाकाम

जहानाबाद। पुलिस ने एटीएम लूटेरा को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी मुंबई में बैठे सिक्योरिटी इंचार्ज की मदद से पुलिस ने की है। सिक्योरिटी इंचार्ज ने सीसीटीवी में चोर को एटीएम में छेड़छाड़ करते देखा तो उसने फौरन जहानाबाद नगर थाना इंस्पेक्टर को फोन किया। नगर थाने की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एटीएम लूटेरे को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस एटीएम में रखे रुपए पूरी तरह सुरक्षित हैं। एटीएम शहर के प्राचीन देवी मंदिर स्थित एचडीएफसी बैंक की है। एटीएम लूटेरे की पहचान सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी के रहने वाले शुभम चौरसिया के रूप में की गई है। बीती रात एक बदमाश HDFC बैंक के एटीएम बूथ में पहुंचा और एटीएम को उखाड़ कर लूटने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ। एटीएम लूट की इस कोशिश के बारे में जानकारी तब हुई जब मुंबई में बैठे सिक्योरिटी इंचार्ज ने सीसीटीवी में इस हरकत को देखा. उसने देखा कि एटीएम बूथ में छेड़छाड़ हो रही है। जहानाबाद टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी के रहने वाले शुभम चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नगर थाना प्रभारी निखिल कुमार ने बताया कि अहले सुबह लगभग तीन बजे एचडीएफसी बैंक के हेड ऑफिस मुंबई से फोन आया कि प्राचीन देवी मंदिर के पास स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में कुछ छेड़छाड़ की जा रही है। तत्काल पुलिस को भेजा जाए नहीं तो एटीएम तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.