भाजयुमो ने किया महाधरना का आयोजन
कटिहार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार मालाकार के नेतृत्व में बिहार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के निर्देशानुसार छात्र युवा विरोधी बिहार के महागठबंधन सरकार के विरुद्ध में युवा आक्रोश महा धरना का आयोजन समाहरणालय के समीप किया गया। जिसका संचालन भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र झा द्वारा किया गया। महाधरना का मुख्य मुख्य उद्देश वर्तमान की महागठबंधन सरकार युवा छात्र विरोधी सरकार बिहार के लाखों युवाओं के साथ कर रही है अत्याचार नौकरी के नाम पर झूठा वादा करने का काम इस सरकार ने किया। जिला अध्यक्ष सौरभ मालाकार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए धरना में शामिल सभी सम्मानित नेता व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। और कहा कि महागठबंधन की सरकार ने कहा था कि पहले कैबिनेट की बैठक में दस लाख नौकरी देने का काम करेंगे । लेकिन यस सरकार सिर्फ बिहार के जनता के साथ हुआ छात्र छात्राओं के साथ सिर्फ झूठा प्रचार करने का काम कर रही है। जिला अध्यक्ष सौरभ मालाकार में महा धरना प्रदर्शन के माध्यम से बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा कि बीटेट, सीटेट अभ्यर्थियों की अविलंब बहाली हो। बिहार में भ्रष्टाचार कदाचार मुक्त परीक्षा हो। तेजस्वी यादव के पहली कलम से दस लाख नौकरी देने का वादा अविलंब पूरा हो। राज्य में चोरी हत्या फिरौती भ्रष्टाचार की घटनाएं बंद हो। इस मौके पर उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष लकखी प्रसाद महतो ,पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण ठाकुर मनोज राय , जिला उपाध्यक्ष बबन झा, छाया तिवारी, मनोज सरकार सहित उपस्थित वक्ताओं ने अपने अपने संबोधन में कहां की नीतीश कुमार बिहार की जनता के साथ जो छलावा करने का काम किया है आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें जोरदार तमाचा मारेगी और बिहार में पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनाकर इस महागठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी । इस महा धरना प्रदर्शन में शामिल मनोज सरकार उमेश सिंह, धृतराष्ट्र सिंह ,विशाल गुप्ता , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिंकू यादव, जिला मंत्री सोनू सिन्हा गौरव कुमार ,मनीष कुशवाहा, नेहाल कुमार, छोटू गुप्ता, सनी कुमार, अतुल कुमार सिन्हा, रंजन सिंह ,भास्कर सिंह ,धर्मेंद्र सिंह, शिव शंकर सिंह ,अरविंद कुमार पोद्दार ,राम कल्याण महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होकर इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाया।