ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिनाले से पहले ही ट्रॉफी के साथ प्रियंका चाहर की तस्वीर हुई वायरल..

बिग बॉस का 16वां सीजन फिनाले की ओर बढ़ रहा है। 12 फरवरी को बिग बॉस का फिनाले होगा। इसका काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। बिग बॉस का यह सीजन अभी तक के सबसे सफल सीजन में से एक बताया जा रहा है। इस सीजन में लगभग सभी कंटेस्टेंट अपने लड़ाई झगड़े को लेकर सुर्खियों में बने रहे हैं। वहीं, बात करें बिग बॉस की सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी की तो वह शो की ट्रॉफी की सबसे बड़ी दावेदार बताई जा रही हैं।

प्रियंका को घर में अक्सर अहम मुद्दों पर आवाज उठाते देखा गया है। हालांकि बीते वीकेंड के वार में उन्हें सलमान खान ने खूब फटकार लगाई थी। लेकिन अब प्रियंका चौधरी की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देख ऐसा लग रहा है वह बिग बॉस 16 की विनर बन चुकी हैं।

बिग बॉस 16 के फिनाले को महज दो दिन बचे हैं। फिनाले के लिए पांच कंटेस्टेंट ने अपनी जगह पक्की की है। इनमें प्रियंका चौधरी, शालीन भनोट, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और अर्चना गौतम शामिल हैं। हालांकि फिनाले से पहले सभी लोग विनर के बारे में जानना चाहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका चौधरी बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ नजर आ रही हैं।

हालांकि इसका सच क्या है चलिए हम आपको बताते हैं।वायरल तस्वीर में प्रियंका चौधरी बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ देखी जा सकती हैं। प्रियंका इस तस्वीर में सोफे पर बैठी हुई हैं। कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी की यह वायरल तस्वीर अर्शी खान ने साझा की। अर्शी बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आ चुकी हैं। अर्शी ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, तीन ट्रेंड एक साथ चल रहे हैं.. मेरे लिए ट्रॉफी प्रियंका के पास रहेगी। अर्शी खान की इस तस्वीर के कैप्शन से जाहिर होता है कि उनके लिए प्रियंका ही इस सीजन की विनर हैं। हालांकि, अर्शी की यह बात कितनी सच साबित होती है यह 12 फरवरी को फिनाले में पता चलेगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.