ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एशिया के सबसे बड़े एयर शो एयरो इंडिया 13 से 17 फरवरी के बीच बेंगलुरु में 

बेंगलुरु । एशिया के सबसे बड़े एयर शो एयरो इंडिया 13 से 17 फरवरी के बीच बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर होगा है। इसके लिए एयर शो एयरो इंडिया 2023 की रिहर्सल चल रही है। इस बार के एयरो-शो में आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर प्रदर्शित होगी। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने बताया कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड एयरो इंडिया 2023 में 15 हेलीकॉप्टरों की एक अनूठी आत्मनिर्भर फॉर्मेशन में उड़ान भरेगी। साथ ही एलसीए ट्विन-सीटर वैरिएंट, हॉक-आई और एचटीटी-40 विमान के अलावा अगली पीढ़ी के सुपरसोनिक ट्रेनर को प्रदर्शित किया जाएगा। सरकारी अधिकारी के मुताबिक, यह शो घरेलू विमानन उद्योग को बढ़ावा देने के साथ ही मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाएगा। दो साल में होने वाला एयर शो रक्षा और सरकारी क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को एक साथ लाने वाला मंच है।
इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी के शुरुआती हफ्ते में कर्नाटक के तुमकुरु में एचएएल की नई हेलीकॉप्टर फैक्ट्री राष्ट्र को समर्पित की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के एचएएल के प्रयासों की भी सराहना की थी। ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर फैक्ट्री एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण सुविधा है, जो शुरुआती दिनों में लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर का उत्पादन करेगी। मालूम हो कि एलयूएच स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित 3-टन क्लास, सिंगल-इंजन मल्टीपर्पस यूटिलिटी हेलीकॉप्टर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.