ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शस्त्र पूजन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मोतिहारी। हिंदू नवजागरण मंच के तत्वावधान में शास्त्र पुजन कार्यक्रम का आयोजन मनोकामना मंदिर धर्मसमाज चौक पर किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फुल अक्षत चंदन से कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने शास्त्र का पुजन किया। इस अवसर पर शास्त्र के महत्व पर चर्चा करते हुए मंच के संरक्षक सदस्य मुरारी शरण पांडे ने कहा कि शास्त्र हमारे संस्कार का स्रोत है घर में शास्त्र के उपलब्धता एवं पठन पाठन से परिवार में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। मुख्य कार्यकारी दिनेश कुमार ने कहा कि सुख धन से नहीं धर्म से प्राप्त होगा। आज समाज में धर्म का प्रभाव कम होने से व्यक्ति परिवार एवं समाज में विकृतियां पैदा हो रही है।चुकि धर्म का स्रोत शास्त्र है और धर्म के वातावरण के लिए समाज में शास्त्र के प्रति श्रद्धा का निर्माण हो इस हेतु हिंदू नवजागरण मंच गांव एवं शहर के मुहल्ले में शास्त्र पुजन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कार्यकारी संजय कुमार तिवारी ने कहा कि हम सनातन संस्कृति के लोग सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास वेद उपनिषद रामायण भागवत गीता जैसे शास्त्र जो पुरी मानवीय समाज को दुर्लभ ज्ञान देता है आज वेद एवं गीता पर पुरी दुनिया में शोध हो रहे हैं लेकिन हम अपने शास्त्र से विमुख हो रहें हैं। कार्यक्रम में के संचालन नगर कार्यकारी राममनोहर ने कि एवं इस अवसर पर आनंद प्रकाश केशरी, अमित कुमार, सुनील कुमार, नवल किशोर सिंह, नंद किशोर प्रसाद, अमित कुमार झा, केदार प्रसाद आदि ने अपने विचार रखे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.