ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रैपर एमसी स्टैन के विनर बनने पर मचा बवाल

‘बिग बॉस 16’ की चमचमाती ट्रॉफी को रैपर एमसी स्टैन ने अपने नाम कर लिया है। बीती रात हुए ग्रैंड फिनाले में स्टैन को ट्रॉफी के साथ 31 लाख रुपये भी मिले हैं। हालांकि स्टैन का जीतना प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस को पसंद नहीं आया और ऐसे में सोशल मीडिया पर खूब बवाल मच रहा है। दरअसल, अटकलें लगाई जा रही थी कि मुकाबला शिव ठाकरे और प्रियंका के बीच होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब शो के मेकर्स को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, अब ऐसी खबरें आ रही हैं, जिससे प्रियंका के फैंस काफी खुश हो जाएंगे।

प्रियंका चाहर चौधरी भले ही ट्रॉफी पर अपना हक नहीं जमा पाई हैं, लेकिन बाहर आते ही उनकी किस्मत चमक गई है। एक ओर सलमान खान ने भी शो में कहा था कि उनके अनुसार प्रियंका ही विनर हैं, तो फैंस का भी ऐसा ही मानना है। वहीं, अब प्रियंका को बाहर आकर बहुत सी खुशखबरी मिली हैं। शो के दौरान ही प्रियंका ने माई ग्लैम का एक ब्यूटी कॉम्पिटिशन जीता था। इसकी शर्तों के अनुसार उन्हें 25 लाख रुपये और माई ग्लैम के एड में श्रद्धा कपूर के साथ काम करने का मौका मिला है।

इतना ही नहीं खबरें हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी को शाहरुख खान की फिल्म डंकी में भी काम करने का मौका मिला है। वहीं, सलमान खान ने भी शो के दौरान उनके साथ काम करने की इच्छा जताई है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘बिग बॉस 16’ की ट्रॉफी हारकर भी प्रियंका जीत गई हैं। इसके अलावा भी कहा जा रहा है कि प्रियंका को कई और प्रोजेक्ट्स के लिए अप्रोच किया गया है।

एक ओर प्रियंका फिनाले की रेस से खुशी खुशी बाहर आई थीं, तो दूसरी ओर फैंस को स्टैन को ट्रॉफी मिलना रास नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस के मेकर्स की जमकर क्लास लगाई जा रहा है। फैंस पूछ रहे हैं कि पहले से ही विनर का नाम फिक्स था? क्या मेकर्स शुरू से ही एमसी स्टैन को ट्रॉफी देना चाहते थे? अगर नहीं तो फिर ऐसा क्यों हुआ? कोई मेकर्स को बायस्ड बता रहा है, तो किसी का कहना है कि बिना कुछ किए ही स्टैन को ट्रॉफी देना गलत है। एक यूजर ने लिखा, ‘आपको शर्म आनी चाहिए बिग बॉस, मतलब कुछ भी ना करो और ट्रॉफी ले जाओ वाह भैया।’

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.