ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

भोपाल। दादाजी धाम मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व बडे रुप से मनाया जाऐगा। उल्लेखनीय है कि दादाजी धाम मंदिर मे अखंड ज्योति, अखंड धूनी एवं भगवान अर्धनारीश्वर का जागृत स्थान है। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव, कोषाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ट्रस्टी अनीता, अर्चना नामदेव एवं मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य दिलीप कराडे,सर्वश श्रद्धा श्रीवास्तव साधना स्वामी पुजारी राकेश स्वामी ने बताया है की महाशिवरात्रि पर्व की रूपरेखा के संबंध में मीटिंग हुई जिसमें बताया गया है कि दिनांक 17 फरवरी को भगवान शिव एवं माता पार्वती को मेहंदी हल्दी सांय 6:00 बजे से लगाई जाएगी एवं 18 फरवरी दिन शनिवार को महाशिवरात्रि पर शाम 5:00 बजे से भव्य शिव बारात बर्धमान सिटी एवं पटेल नगर क्षेत्र मे निकाली जाऐगी। इस अवसर दादाजी धाम मंदिर में भगवान शिव जी एवं माता पार्वती का विशेष श्रृंगार किया जाऐगा। प्रातः काल से ही मंदिर  मे अभिषेक प्रारंभ होंगे। एवं अखंड रात्रि  चारों प्रहर की विशेष पूजन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाऐगा। प्रथम प्रहर में चंद्र दोष के लिए दूध से अभिषेक किया जाऐगा। द्वितीय प्रहर में गन्ने के रस से लक्ष्मी प्राप्ति के लिए तृतीय प्रहर में शहद से रोग नाशक के लिए एवं चौथे प्रहर में मोक्ष प्राप्ति के लिए गंगा जल से अभिषेक किया जाऐगा शिवरात्रि के दिन रात्रि में जो भी अभिषेक करता है। उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल होंगे तथा प्रसाद ग्रहण करें। इस अवसर पर पूरे समय मंदिर के पट भक्तों के लिए खुले रहेंगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.